कुशीनगर, जनवरी 21 -- सपहा, हिन्दुस्तान संवाद। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप मंगलवार की दोपहर एक ट्रक ने बाइक सवारों को जोरदार ठोकर मार दिया। इससे बाइक सवार 20 वर्षीय युवक की बाइक से गिर कर ट्रक पहिए के नीचे आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और बाइक चालक घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। कसया-तुर्कपट्टी मार्ग पर खरदर पुल के समीप तुर्कपट्टी की तरफ से सपहा की ओर जा रहे ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दिया, जिससे बाइक के पीछे बैठा युवक ट्रक के पहिया के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी और बाइक चालक युवक इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान पुरानी सब्जी मंडी गोरखपुर थाना गोरखनाथ निवासी संदीप चौहान (20) और घायल युवक की पहचान ग्राम दोघरा थाना क्षेत्र तुर्कपट्टी निवासी अमन तिवारी (2...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.