गिरडीह, फरवरी 26 -- संदीप वर्मा, गिरिडीह। जैक 10वीं परीक्षा के प्रश्न पत्र गिरिडीह से लीक हुआ था। गिरिडीह में प्रश्न पत्र आने के बाद ट्रक से उतार कर स्ट्रांग रूम में रखने के दौरान ही प्रश्न पत्र की चोरी कर ली गई थी। बीच सड़क पर ट्रक से प्रश्न पत्र नीचे उतारा गया था। इसके बाद टोटो से स्ट्रांग रूम तक प्रश्न पत्र को ले जाया गया था। यह खुलासा प्रश्न पत्र लीक मामले में कोडरमा पुलिस द्वारा गिरिडीह के न्यू बरगंडा में छापामारी कर गिरफ्तार किये गये छह आरोपियों से पूछताछ में हुआ है। प्रश्न पत्र लीक मामले का मास्टर माइंड रोहित कुमार नामक युवक है और उसीके निशानदेही पर अन्य पांच युवकों की गिरफ्तारी हुई है। दरअसल मैट्रिक परीक्षा के प्रश्न पत्र रखने के लिए जिला प्रशासन ने नगर निगम के शहरी अजीविका केंद्र में स्ट्रांग रूम बनाया था। जब प्रश्न पत्र लेकर ट्र...