एटा, फरवरी 10 -- सड़क किनारे खड़े क्लीनर को ट्रक ने रौंद दिया। टक्कर लगने से क्लीनर की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंचे घरवालों में शव को देख कोहराम मच गया। अलीगढ थाना खैर के गांव शहरोई निवासी अजय (20) पुत्र बॉबी ट्रक पर क्लीनर थे और सोमवार रात को गिट्टी से भरे ट्रक को लेकर जा रहे थे। हिन्दुस्तान लीवर के पास ट्रक खराब हो गया। देररात ट्रक सही कराने के लिए सड़क किनारे खड़े हुए थे। बताया जा रहा है कि पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अजय गंभीर रुप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को लेकर मेडिकल कॉलेज में पहुंची। चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी घरवालों को दी गई। कोतवाली देहात पुलिस का कहना है कि ट्रक चालक को तलाश किया जा रहा है। सड़क हादसों में छह लोग घायल, एक की हालत गंभीर अलग-अलग जगह हुए सड़क हादस...