देहरादून, मार्च 25 -- गढ़वाल ट्रक टिप्पर ऑनर्स एसोसिएशन से जुड़े संचालकों ने 13 सूत्रीय मांगों का निराकरण नहीं होने पर आक्रोश जताया। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री और परिवहन आयुक्त को ज्ञापन भेजकर मांगों के निराकरण की मांग की है। ज्ञापन में अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि गाड़ियों की चौड़ाई को लेकर कोई मानक नहीं है, उत्तराखंड के सभी दफ्तरों में गाड़ियों को पास किया जाए। नेशनल परमिट वाले वाहनों का राज्य में संचालन बंद हो, उत्तराखंड की सिंगल परमिट की गाड़ी यदि दूसरे राज्य में जाकर काम करती है तो उसकी कार्य अवधि के अनुसार परमिट दिया जाए। इसके अलावा अन्य मांगों के भी शीघ्र निराकरण की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.