सराईकेला, दिसम्बर 22 -- सरायकेला । सरायकेला से चाईबासा जाने वाली मुख्य सडक थोलको गांव में सुबह 9.30 बजे ट्रक व कार की एक भीषण टक्कर हो गई जिसमें 2 व्यक्ति की मृत्यु हो गई है जबकि एक घायल हो गया । मृतक का नाम अभी पता नही चल पाया है । बताया जा रहा है कि जेएच05एक्यू 4961 जमशेदपुर से चाईबासा की ओर जा रही थी । विपरीत दिशा से आ रही आयरन लदा मालवाहक ट्रक यूपी67टी 9422 के साथ भीषण टक्कर हो गई । टक्कर इतना जोरदार था कि स्विफ्ट गाड़ी के परखच्चे उड़ गए । इस हादसे में ड्राइवर की मौत घटनास्थल पर ही हो गई । तथा घायल दो व्यक्ति को सदर अस्पताल सरायकेला ले जाने के क्रम में एक कि रास्ते मे मौत हो गई । जबकि दूसरे घायल को एमजीएम रेफर कर दिया गया है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.