पाकुड़, जनवरी 9 -- ट्रक व मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से जख्मी महेशपुर, एक संवाददाता। महेशपुर-पाकुड़िया मुख्य सड़क के सीलमपुर गांव स्थित एफसीआई गोदाम के सामने ट्रक और मोटरसाइकिल की हुई टक्कर में मोटरसाइकिल चालक अंबेडकर चौक निवासी 45 वर्षीय कमलेश साहा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रवि शर्मा द्वारा घटनास्थल पहुंचकर घटना की छानबीन करते हुए जख्मी व्यक्ति को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर भिजवाया गया। जहां चिकित्सक के द्वारा जख्मी व्यक्ति का प्राथमिक उपचार किया गया। घटना के बावत मिली जानकारी के अनुसार कमलेश साहा पाकुड़िया से अपने मोटरसाइकिल में महेशपुर के अंबेडकर चौक स्थित अपने घर आ रहा था। इसी दौरान सीलमपुर स्थित एफसीआई गोदाम के सामने मनमानी ढंग से ट्रक चालकों के द्वारा सड़क...