संतकबीरनगर, नवम्बर 9 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के ट्रक लेकर मुम्बई जा रहे धर्मसिंहवा नगर पंचायत के सेवाइचपार निवासी ट्रक मालिक की दुर्घटना में मौत हो गई। दुर्घटना में सेवाइचपार निवासी उसका साथी खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। दुर्घटना मध्य प्रदेश के कटनी में हुई। मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर परिजन कटनी के लिए रवाना हो गए। नगर पंचायत धर्मसिंहवा निवासी देवनाथ साहनी (30) पुत्र राम अवध साहनी ने अपना खुद का ट्रक रखा था। अक्सर मुम्बई से ट्रांसपोर्ट से माल लोडकर गोरखपुर और आसपास के शहरों में आता-जाता था। बुधवार को भी मुम्बई से माल लेकर गोरखपुर आया था। फिर गोरखपुर से डिस्पोजल भरकर मुम्बई जा रहा था। दो दिन घर रुककर फिर शुक्रवार की देर रात निकला था। शनिवार की रात में वह मध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.