मुजफ्फरपुर, जनवरी 10 -- गोरौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के गोढ़ीया पुल के पास से शुक्रवार की रात पुलिस ने ट्रक में बने तहखाने से 670 कार्टन विदेशी शराब बरामद की है। मौके से चालक व उपचालक को गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि शराब लोड ट्रक हाजीपुर की तरफ से आ रहा है। इसके बाद थानेदार सुनील कुमार, अपर थानेदार प्रशांत कुमार ने पुलिस बल के साथ गोढ़ीया पुल के समीप घेराबंदी कर ट्रक को पकड़ लिया। चालक कर्नाटक के धारवार जिले के ओल्ड हुबली थाने के बरबन छावल मुहल्ला निवासी सिकंदर सारंगीवाले एवं खलासी ऐलापुर थाने के मंटूर रोड निवासी मो. सदीक को गिरफ्तार किया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि शराब की खेप गोरौल के तस्कर ने मंगाई थी। उसकी पहचान की जा रही है। ट्रक में बने तहखाने के चारों ओर लकड़ी के कण को बोरे में भरकर र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.