शाहजहांपुर, जनवरी 21 -- मीरानपुर कटरा। गौरक्षकों की शिकायत पर पुलिस ने क्षमता से अधिक दुधारू भैंस ले जा रहे ट्रक को पकड़ लिया। पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर पशुओं को व्यापारी की सुपुर्दगी में दे दिया गया। ट्रक में लोड दुधारू भैंस इटावा से बरेली ले जाई जा रही थीं। गौरक्षक संघ के पंडित अजीत शर्मा ने हाईवे पर ट्रक में क्षमता से अधिक पशु भरे देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने हाईवे पर पशुओं से भरे ट्रक को रोक लिया। ट्रक में 18 दुधारू भैंसों को क्रुरता पूर्वक ठूंसा गया था। गौरक्षक कृष्णा गंगवार की तहरीर पर पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज कर पशुओं और ट्रक को कब्जे में ले लिया। विधिक कार्रवाई के बाद पशुओं को पशु व्यापारी की सुपुर्दगी में दे दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.