पाकुड़, मार्च 24 -- लिट्टीपाड़ा, एक संवाददाता। नेशनल हाइवे पर धरमपुर मोड़ के समीप रविवार को ट्रक व हाइवा में टक्कर से हाइवा बुरी तरह छतिग्रस्त हो गया। जबकि चालक बाल बाल बच गया। जानकारी के अनुसार रविवार प्रातः सीमेंट लोड ट्रक बरहेट की ओर जा रहा था। इसी क्रम में गिट्टी लोड एक हाइवा जेच 16 जे 2024 तेजगति से ट्रक में पीछे से धक्का मार दिया। जिससे हाइवा का केविन पूरी तरह छतिग्रस्त हो गया। हालांकि चालक व सह चालक को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। जबकि सीमेंट लोड ट्रक बरहेट की ओर चलता बना। घटना की सूचना मिलते ही सिमलोंग ओपी पुलिस हाइवा को जब्त कर आगे की करवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.