आरा, जनवरी 9 -- पंजाब से मुजफ्फरपुर जा रही एक करोड़ रुपए मूल्य की अवैध विदेशी शराब भोजपुर में जब्त की गई है। वाहन जांच के दौरान शुक्रवार को उत्पाद विभाग की टीम ने यह सफलता हासिल की। इस दौरान मौके से शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जिसे देर शाम जेल भेज दिया गया। टीम की ओर से बिहिया चौरास्ता के समीप वाहन जांच के दौरान 12 चक्का ट्रक में ऊपर से सड़े आलू के नीचे शराब भरी पेटियां मिलीं। जब्त शराब की खेप कीमत एक करोड़ रुपए आंकी गई है। मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। डीएम तनय सुल्तानिया के आदेश पर विभाग की ओर से जिले भर में अवैध शराब की बिक्री, ढुलाई एवं भंडारण को लेकर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान यह सफलता मिली है। सहायक उत्पाद आयुक्त मद्य निषेध रजनीश को गुप्त सूचना मिली कि ट्रक से...