गिरडीह, फरवरी 8 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सीसीएल गिरिडीह परियोजना के सेल ऑफिस के पास ट्रक पर लोड कोयला को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। यह मारपीट की घटना शुक्रवार देर रात हुई है। मारपीट में दोनों पक्षों के तीन युवक घायल हुए हैं। इस दौरान एक पक्ष द्वारा बाहर से बुलाये गये युवकों द्वारा मारपीट के दौरान सेल ऑफिस में तोड़फोड़ की गई है। सेल ऑफिस के कंप्यूटर को क्षतिग्रस्त कर दिया है। सीसीएल गार्ड विकास रविदास के साथ भी मारपीट की गयी है। घटना की सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो कई अन्य पुलिस अधिकारी व जवानों को लेकर मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायल कम्पू यादव, महेश यादव और युवराज सिंह को सदर अस्पताल पहुंचाया। वहीं शहर व आसपास से आए युवकों को भी खदेड़ा कर भगाया। विधि व्यवस्था के मद्देनजर पूरी रात...