लखनऊ, फरवरी 23 -- सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में इंदिरा नहर के पास रविवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। ट्रक के पहिए के नीचे आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला। इंस्पेक्टर गोसाईंगंज ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक स्कूटी सवार राजकिशोर मिश्रा (68) और उनके बेटे ललित (43) दुलारमऊ के रहने वाले हैं। ललित रात में पिता को स्कूटी से लेकर खुर्दही बाजार से घर जा रहे थे। इंदिरा नगर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी से टक्कर मार दी। ललित स्कूटी से उछलकर सिर के बल सड़क पर गिरे और ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। राजकिशोर सड़क की दूसरी ओर गिरे। ललित की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस राजकिशोर को क्षेत्र स्थित अस्पताल लेकर पहुंची, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.