फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 24 -- फर्रुखाबाद। अचरा रोड पर एक ट्रक ने बाइक सवार हलवाई और उसके साथी को कुचल दिया। इसमें हलवाई की मौत हो गयी। जबकि उसका साथी कारीगर घायल हो गया। घायल का लोहिया अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। इस घटना से मृत हलवाई के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मेरापुर थाने के रुखैया गांव निवासी 55 वर्षीय रामबाबू श्रीवास्तव अपने साथी कारीगर अचरा निवासी रामजी के साथ बाइक से गनेशपुर जा रहा था। उसकी बाइक अचरा से कुछ ही आगे बढ़ी कि तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार दोनों लोग दूर जा गिरे। इस घटना के बाद आस पास के लोग दौड़ पड़े। भतीजे धीरज घायलों को लोहिया अस्पताल में पूर्वान्ह 11:40 बजे पहुंचे। जहां पर डॉक्टर ने रामबाबू श्रीवास्तव को मृत घोषित कर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.