झांसी, दिसम्बर 14 -- झांसी। कोतवाली मोंठ थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। झांसी-कानपुर एनएच पर गांव खिल्ली के पास तेज रफ्तार ट्रक ने त्रयोदशी से शामिल होकर जालौन जा रहे बाइक सवार दंपति को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि पति घायल हो गया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जालौन के कैलिया थाना क्षेत्र के गांव खुरेला निवासी श्रीराम पाल कृषि विभाग से रिटायर्ड हैं। पिछले दिनों झांसी के मोंठ थाना क्षेत्र के गांव कुम्हरार निवासी उनकी साली का निधन हो गया था। शनिवार को उनकी त्रयोदशी थी। बीती देर रात वह अपनी मुन्नी देवी के साथ इसमें शामिल होकर घर वापस जा रहे थे। जैसे ही वह बाइक लेकर गांव खिल्ली के पास पहुंचे। तभी पीछे से तेज गति से आ रहा ट्रक टक्कर मारता हुआ निकल गया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि ब...