उन्नाव, फरवरी 13 -- सोनिक। दही में लखनऊ-कानपुर बाईपास ओवरब्रिज पर शुक्रवार दोपहर हादसे ने हड़कंप मचा दिया। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मारते हुए महिला को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घायल पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि, दो मासूम बेटे चमत्कारिक रूप से बच गए। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। हालांकि, चालक मौके से भाग निकला। परिजनों की तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अचलगंज थाना क्षेत्र के हड़हा गांव निवासी अरविंद बहादुर गौतम अपनी पत्नी अन्नपूर्णा (30 वर्ष) और दोनों बेटों के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। लखनऊ से कानपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी अन्नपूर्णा गंभीर रूप से घायल हो गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घायल पति अरवि...