रांची, जुलाई 2 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। धुर्वा पुलिस मुख्यालय के समीप ट्रक ने बाइक सवार को धक्का मार दिया। इस घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि, दूसरा घायल हो गया। घटना बुधवार की है। मृतक का नाम शिव प्रसाद साहू है और वह नगड़ी थाना क्षेत्र के बालालौंग के रहने वाले थे। शिव प्रसाद का धुर्वा एसबीआई के पास एक होटल है। वहीं, उनका पुत्र राजा कुमार को हाथ व पैर में चोट लगी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद धुर्वा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार, शिव प्रसाद साहू की मां तुपुदाना स्थित एक अस्पताल में भर्ती हैं। बुधवार को शिव प्रसाद अपने पुत्र राजा कुमार के साथ मां को देखने के लिए बाइक से अस्पताल जा रहे थे। बाइक राजा कुमार खुद चला रहा था। पुलिस मुख्यालय के पास जब पहुंचे तो...