मुरादाबाद, अप्रैल 16 -- थाना भगतपुर क्षेत्र के लाहौर मिलक में ससुराल में चचेरे ससुर का निधन हो जाने पर डिलारी क्षेत्र के तीखूटी निवासी युवक अपनी पत्नी और दो बहनों को लेकर घर से लाहौरा मिलक जा रहा था। कोतवाली क्षेत्र के गांव पीलकपुर गुमानी के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को रौंद डाला। इस हादसे में युवक की मौत हो गई उसकी पत्नी और दो बहने गंभीर घायल हो गई। डिलारी क्षेत्र के तिखूटी निवासी नईम अहमद 28 पुत्र मोहम्मद असलम अपनी पत्नी सैयदा और करीबी रिश्तेदार इकरार की दो बेटियों रजिया और नाबिया को लेकर चचेरे ससुर के दफन में शामिल होने के लिए ससुराल भगतपुर के लाहौरा मिलक जा रहा था। कोतवाली क्षेत्र के पीलकपुर के निकट अलीगंज मार्ग पर बुधवार की रात लगभग 9:00 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में नईम अहमद की मौके पर ही मौत हो ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.