मुजफ्फरपुर, फरवरी 1 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। सदर थाने के नारायणपुर-दीघरा रोड में पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की दोपहर बेकाबू ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार महिला वैशाली जिले के कटहरा ओपी की मथना माल निवासी मनीषा कुमारी की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसकी एक साल की बेटी मिष्टी कुमारी और देवर नवीन बाल-बाल बच गए। बेटी को बचाने में ट्रक के चक्का में फंसकर मनीषा करीब 10 फीट तक घसीटती चली गई। हादसे से आक्रोशित महिला के परिजन और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे सदर थानेदार अस्मित कुमार और पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने बताया कि मनीषा अपने देवर नवीन कुमार के साथ बाइक से जेल में बंद पति जितेंद्र कुमार से मिलने गई थी। जितेंद्र शराब कांड में जेल में बंद है। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.