मैनपुरी, जनवरी 16 -- कुरावली। निजी स्कूल के बच्चों को ले जा रहे ईको वाहन में ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर लगी तो तेज धमाका हुआ और ईको वाहन के परखच्चे उड़ गए। वाहन में सवार चालक की दोनों टांगे टूट गईं। बाद में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। ईको कार सवार आधा दर्जन बच्चों को कुरावली, मैनपुरी स्थित अस्पतालों में भर्ती कराया गया। जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए। ट्रक को पकड़ लिया गया है। ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है। घटना शुक्रवार सुबह की है। औंछा थाना क्षेत्र स्थित बीकेजी ग्लोबल एकेडमी के बच्चों को लेकर ईको कार जा रही थी। घिरोर मार्ग पर नगला गुसाई के निकट ईको कार में ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे ईको कार सवार चालक और छह बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी होते...