बागपत, फरवरी 19 -- बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर गुरुवार की शाम तेज रफ्तार ट्रक ने डीजे में टक्कर मार दी। हादसे में डीजे समेत दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, साथ ही 11 वर्षीय किशोर वाहनों की चपेट में आने से गंभीर रूप में घायल हो गया। उसे उपचार के लिए हायर सेंटर ले जाया गया है। पुलिस को दुर्घटना की सूचना दे दी गई है। बागपत कोतवाली क्षेत्र के सिसाना गांव में गुरुवार की शाम काठा गांव से बारात आई हुई थी। चढ़त के बाद डीजे सड़क किनारे खड़ा हुआ था। इसी बीच बडौत की तरफ से आए तेज रफ्तार ट्रक ने डीजे में टक्कर मार दी। जिससे डीजे क्षतिग्रस्त हो गया, दो अन्य वाहन भी हादसे में क्षतिग्रस्त हो गए। इसी बीच हाईवे पर खड़ा 11 वर्षीय किशोर कानी डीजे की चपेट में आकर गंभीर रूप में घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोग घायल किशोर को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंच...