वाराणसी, जनवरी 23 -- वाराणसी। वाराणसी सिटी ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रथम स्थापना दिवस पर बाबा भोलेनाथ का भव्य शृंगार किया गया। इस अवसर पर सुंदरकांड का संगीतमय पाठ भी किया गया। मुख्य अतिथि डॉ.दयाशंकर मिश्र 'दयालु' एवं विशिष्ट अतिथि विधायक नीलकंठ तिवारी रहे। कार्यक्रम का संयोजन अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह एवं महामंत्री मुकेश तिवारी ने किया। इस मौके पर प्रमोद चौबे, विजय गुप्ता, रवि सिंह, विनोद राय, सतीश गुप्ता, प्रदीप कुमार, गिरिजेश मिश्रा, कमल पांडेय, संदीप मिश्रा, अनिल मिश्रा, त्रिपुरारी जयसवाल, कामता प्रसाद गिरि, भागवत सिंह, अरविंद यादव, जितेंद्र पांडेय आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.