मेरठ, जनवरी 21 -- ट्रैफिक पुलिसकर्मियों का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक मिनट की वीडियो में ट्रैफिक पुलिसकर्मी ट्रक चालक को रोककर उससे पैसे लेते दिखाई दे रहे है। एसपी ट्रैफिक ने वीडियो की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। वायरल वीडियो में दो ट्रैफिककर्मी एक ट्रक को साइड में खड़ा कर बात करते नजर आ रहे हैं। एक मिनट की वीडियो में ट्रक चालक पुलिसकर्मी को पैसे देते हुए नजर आ रहा है। घटना जीरो माइल शिवाजी चौक के सामने की बताई जा रही है। एसपी ट्रैफिक राघवेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया, वीडियो पर संज्ञान लिया है। जांच के बाद दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...