फिरोजाबाद, अगस्त 11 -- थाना मक्खनपुर क्षेत्र में तेज गति से जा रहे ट्रक के चालक को झपकी आई और ट्रक ने एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। पति व ननद घायल हो गए। थाना नारखी क्षेत्र के गांव नगला गुमानी निवासी 22 वर्षीय खुशी पत्नी भारत सिंह उर्फ निक्की रक्षाबंधन पर अपने मायके थाना मक्खनपुर के गांव घुनपई में आई थी। उसका पति भारत सिंह अपनी चचेरी बहन अनीता पुत्री मनपाल सिंह के साथ बाइक से अपनी पत्नी को ससुराल से लेने आया था। भारत सिंह सोमवार प्रातः पत्नी खुशी और चचेरी बहन अनीता को बाइक पर बिठाकर अपने घर लौट रहा था। तीनों बाइक सवार गांव से निकले ही थे कि तभी एक अनियंत्रित ट्रक ने असंतुलित होकर टक्कर मार दी। चालक को झपकी आने के बाद ट्रक चालक का नियंत्रण खो गया था और आगे जाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.