गोरखपुर, मई 16 -- गुलरिहा। चिलुआताल क्षेत्र के नकहा पुल के नीचे एक ट्रक की चपेट में आने से घायल दूसरे ट्रक के चालक की मेडिकल कॉलेज में इलाज दौरान मौत हो गई। गुलरिहा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चालक की पत्नी सुमन गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मृतक दो भाइयों में छोटा था। जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के एकला नंबर दो बुद्धु टोला निवासी निवासी अरविंद गुप्ता (36) पुत्र पतरू ट्रक चालक था। बुधवार की सुबह चिलुआताल क्षेत्र के नकहा पुल के नीचे खड़ा था कि एक ट्रक की ठोकर से गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.