धनबाद, मार्च 5 -- धनबाद। हिल कॉलोनी रेल एसपी आवास के पास रहने वाले ट्रक चालक सुरेंद्र यादव की मौत पर बुधवार की दोपहर लोगों आक्रोश भड़क गया। परिजन और परिचित के अलावा यादव महासभा के प्रतिनिधियों ने सुरेंद्र यादव का शव कोर्ट मोड़ रणधीर वर्मा चौक के पास सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। आक्रोशितों ने सुरेंद्र पर हमला करने वाले आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी करने और मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा देने की मांग की। इलाज के दौरान रविवार की दोपहर सुरेंद्र ने जालान अस्पताल में दम तोड़ दिया था। एक मार्च की रात बरवाअड्डा कौआबांध राइस मिल के पास सुरेंद्र के साथ बुरी तरह से मारपीट गई थी। मामले के प्रत्यक्षदर्शी गवाह व कांड के सूचक मृतक के भाई रवींद्र यादव ने बरवाअड्डा थाना में मामले में दुहाटांड़ निवासी जगु पासवान, उसके दो भाई रंजन पासवान और मुनचुन पसवान तथा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.