मेरठ, जनवरी 4 -- मवाना। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत शनिवार दोपहर मवाना खुर्द टोल प्लाजा पर मेरठ-हरिद्वार हाईवे प्राइवेट की टीम द्वारा ट्रक चालकों के लिए सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम हुआ। इसका उद्देश्य ट्रक चालकों को सड़क सुरक्षा नियम, ट्रैफिक साइनज एवं सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक करना था। ट्रक चालकों की सहभागिता बढ़ाने और उनकी जानकारी को परखने के उद्देश्य से एक क्विज हुई। इसमें सुरक्षित ड्राइविंग, ट्रैफिक साइन और सड़क अनुशासन से जुड़े प्रश्न पूछे गए। सही उत्तर देने वाले चालकों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर सेफ्टी मैनेजर धर्मेंद्र कुशवाहा, इंजीनियर हरीश पाल, अफसर, जितेंद्र दुबे ने हाईवे पर वाहन चलाते समय लेन अनुशासन, निर्धारित गति सीमा का पालन, सुरक्षित दूरी बनाए रखने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन क...