अमरोहा, अप्रैल 19 -- ट्रक खराब होने पर दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह भीषण जाम लग गया। गर्मी में वाहन सवार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। काफी देर तक लगे जाम को खुलवाने के लिए जब पुलिस नहीं पहुंची तो वाहनों से लोग खुद ही उतरे व जाम खुलवाने का प्रयास शुरू किया। गजरौला में नेशनल हाईवे पर सिक्सलेन निर्माण का कार्य हो रहा है। जिसके चलते जाम की स्थिति बनी रहती है। शुक्रवार सुबह भी हाईवे पर मुरादाबाद से दिल्ली की दिशा में जा रहा एक ट्रक खराब हो गया। जिसके चलते हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। कुछ ही देर में काफी लंबा जाम लग गया। सैकड़ों की संख्या में वाहन जाम में फंस गए। सड़क के दोनों ओर करीब एक घंटे तक जाम के हालात बने रहे। बाद में वाहनों से लोग खुद ही उतरे व जैसे-तैसे कर जाम खुलवाया। इसके बाद भी काफी देर तक वाहन रेंगते नजर आए। प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.