बागपत, फरवरी 24 -- दाहा। बड़ौत से देशी शराब भरकर ले जा रही टाटा मैजिक गाड़ी सामने से आ रहे ट्रक को बचाते समय बामनौली नागेश्वर मंदिर के पास खेत में पलट गई। राहगीरों ने किसी तरह चालक को गाड़ी बाहर निकाला। जिससे गाड़ी में भरी शराब की पेटियां बिखर गई। मौके पर पहुंच पुलिस ने भीड़ को वहां से हटाया। बड़ौत से देशी शराब की पेटी भरकर ले जा रही टाटा मैजिक बामनौली नागेश्वर मंदिर के पास सामने से आ रहे ट्रक को बचाते समय अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। जिससे गाड़ी में भरी शराब की 220 पेटियां खेत में बिखर गई। शराब की बिखरी पेटियों को देख राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। गाड़ी चालक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मी ने भीड़ को वहां से हटाया। टाटा मैजिक चालक आशु निवासी बावली ने बताया कि बड़ौत से पुसार व दोघट के लिए शराब ले जाई जा रही थी। बामनौली क...