लातेहार, अक्टूबर 10 -- बालूमाथ। थाना क्षेत्र अंतर्गत सीसीएल के मगध-संघमित्रा कोलियरी परिसर में गुरुवार को एक हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार,एक ट्रक स्टार्ट नहीं हो पा रहा था,जिसे चालू करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में एक अन्य वाहन से लोहे की रॉड लगाकर धक्का मारने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान रॉड टूट जाने से चालक चोटिल हो गया। घायल चालक की पहचान पलामू जिले के छतरपुर निवासी सरजू यादव के रूप में की गई है। घटना के बाद तत्काल मगध परियोजना की एम्बुलेंस से उसे बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया,जहां चिकित्सक सुरेंद्र कुमार ने प्राथमिक उपचार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...