बांका, जून 27 -- कटोरिया (बांका) निज प्रतिनिधि। कटोरिया - सिमुलतल्ला मुख्य मार्ग पर आनंदपुर ओपी क्षेत्र के नोनिया के पास गुरुवार को ट्रक के धक्के से बाईक सवार एक दंपति गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गया। जख्मी कटोरिया थाना क्षेत्र के जमदाहा निवासी अमरकांत चौधरी एवं उनकी पत्नी ममता देवी बताई गई है। जानकारी के अनुसार दोनों पति -पत्नी गिरिडीह स्थित अपनी बेटी के ससुराल से बाईक द्वारा वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान नोनिया के पास पीछे से आ रही एक अज्ञात ट्रक ने साईड से बाईक में धक्का मार दिया। जिससे दंपति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर बिनोद कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर ईलाज के लिए दोनों जख्मी को बांका रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...