गिरडीह, जनवरी 30 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के पदम चौक में ट्रक के धक्के से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रानीडीह भोरण्डीहा निवासी 58 वर्षीय चिंतामण दास है। यह सड़क हादसा सुबह लगभग नौ-साढ़े नौ बजे घटी। ट्रक के धक्के के बाद चिंतामण सड़क पर ही गंभीर हालत में पड़ा रहा। हादसे की सूचना पर शहर में गश्त कर रहे नगर थाना के सअनि प्रवीण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल चिंतामण को उठाकर एक टोटो के माध्यम से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। हालांकि सदर अस्पताल में चिकित्सक ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी तरफ जब तक पुलिस चिंतामण को उठाकर अस्पताल ले गयी तब तक पदम चौक में आक्रोशित लोगों ने मुआवजा की मांग को लेकर सड़क को जाम कर दिया। सड़क जाम की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.