हापुड़, फरवरी 18 -- कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को मारवाड चौके के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक ट्रक की अचानक तकनीकी खराबी के कारण उसका मोबिल ऑयल सड़क पर बहने लगा। देखते ही देखते सड़क के एक हिस्से पर तेल फैल गया, जिससे वहां से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। फिसलन बढ़ने के कारण कई लोग सड़क पर फिसलकर गिर गए, जिनमें कुछ को हल्की चोटें भी आईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिसकर्मियों ने तुरंत सड़क के उस हिस्से को घेराबंदी कर सुरक्षित किया ताकि और कोई हादसा न हो। इसके बाद ऑयल फैले हुए स्थान पर मिट्टी और रेत डलवाई गई, जिससे फिसलन कम की जा सके। पुलिस ने ट्रक चालक को वाहन हटाने और तकनीकी खराबी को ठीक कराने के निर्देश दिए। समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.