बेगुसराय, फरवरी 7 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के रसीदपुर के समीप एनएच-28 पर शुक्रवार की देर शाम एक तेज रफ्तार हाइवा ट्रक की ठोकर से स्कूटी सवार आंगनबाड़ी सेविका की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में स्कूटी चला रहे उनके एक रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतका की पहचान रानी- एक पंचायत के नारेपुर पश्चिम निवासी स्वर्गीय दिनेश राय की करीब 58 वर्षीया पत्नी क्रांति कुमारी के रूप में की गई है। बताया गया है कि मृतका क्रांति कुमारी समेकित बाल विकास परियोजना बछवाड़ा के अधीन रानी-एक पंचायत के नारेपुर पश्चिम आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका के पद पर कार्यरत थी। शुक्रवार को वह दलसिंहसराय में अपने एक रिश्तेदार के यहां तिलक- शगुन समारोह में शामिल होकर अपने बहनोई के स्कूटी के पीछे बैठकर घर लौट रही थी। इसी बीच रसीदपुर के समीप राष्ट्रीय उच्च पथ-28 पर...