आरा, फरवरी 11 -- -उदवंतनगर थाना क्षेत्र के डेम्हां और दुलारपुर के बीच मंगलवार की रात हादसा -इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ा आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले में आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दुलारपुर और डेम्हा गांवों के बीच मंगलवार की रात बेकाबू ट्रक ने एक बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। इसमें ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के बागर गांव निवासी मंटू पंडित का 20 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार बताया जा रहा है। हादसे के संबंध में बताया जा रहा है कि वह मंगलवार की रात बाइक से अपनी ससुराल उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप गांव जा रहा था। उसी दौरान ट्रक में उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.