हाजीपुर, फरवरी 7 -- हाजीपुर,नगर संवाददाता। हाजीपुर महनार मुख्य मार्ग गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के कर्णपुरा के पास शुक्रवार की रात करीब 8:00 बजे ट्रक की ठोकर से बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि महिला के पति के घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौत कि सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर हाल बेहाल बना हुआ था। मृतक महिला महनार थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवास तारकेश्वर सिंह की पत्नी कविता देवी थी। जो अपने पति के साथ शुक्रवार की देर शाम नगर थाना क्षेत्र के मड़ई चौक के पास से बाइक पर सवार होकर अपने पैतृक घर सुल्तानपुर जाने के लिए निकली थी। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला के पति तारकेश्वर सिंह नगर क्षेत्र थाना के मड़ई चौक पर किराए के मकान में पूरे परिवार के साथ रहता था। जो पिछले कई स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.