बेगुसराय, दिसम्बर 30 -- भगवानपुर, निज संवाददाता। पिपरा भगवानपुर पीडब्ल्यूडी पथ पर मंगलवार की सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इसमें एक युवक की स्थिति गम्भीर बताई जाती है। घटना के बाद ग्रामीणों ने घायल को इलाज के लिए भगवानपुर पीएचसी ले जाया गया। पीएचसी में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है। घायल जख्मी की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के पकठौल निवासी मनोज सहनी के पुत्र आनंद कुमार और अरविंद चौरसिया के पुत्र प्रेम कुमार के रूप की गई है। बताया जाता है कि अपाची बाइक पर सवार दो युवक पीडब्ल्यूडी पथ पर भगवानपुर से पकठौल की ओर जा रहा था। दहिया हनुमान मंदिर के समक्ष तीखा मोड़ पर सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आकर बाइक से सवार दोनों युवक गंभीर से रूप से घायल हो गया। घटन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.