मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 19 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। सरैया थाने के मनिकपुर चौक पर ट्रक की ठोकर से जख्मी बाइक सवार बसंतपुर निवासी रामानंद प्रसाद उर्फ छोटेलाल भगत के पुत्र कमल कुमार (30) की मौत हो गई। उसे गंभीर हालत में एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को उसने मेडिकल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने बताया कि कमल दिल्ली में पत्नी और दो बच्चियों के साथ रहकर मजदूरी करता था। गुरुवार को सपरिवार दिल्ली से अपने घर आया था। उसके बाद ऑटो से पैगंबरपुर गया। वहां से साढ़ू मृतक शिवम के साथ बाइक से बसंतपुर गांव लौट रहा था। पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद सिंह शांतिप्रिय ने बताया कि कमल तीन भाई और एक बहन में दूसरे नंबर पर था। कमल को तीन साल की पुत्री अंशिका कुमारी और एक साल की पुत्री आरुषि है। गौरतलब है कि गुरुवार की रात सरैया थाने के...