हरदोई, फरवरी 10 -- पिहानी। करावा तिराहा के पास हुई ट्रक की टक्कर से बाइक सवार सीतापुर की महिला की मौत हो गई। उसका बेटा मामूली घायल है। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सीतापुर के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी प्रेमा पत्नी राजकुमार अपने बेटे अमन के साथ बाइक से पिहानी के बिजगवा गांव में बेटी की ससुराल एक मांगलिक कार्यक्रम जा रही थीं। जैसे ही वे करावा तिराहा के पास पहुंचीं तभी अचानक बाइक में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे वे फिसल गईं और दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में प्रेमा गंभीर घायल हो गईं। उन्हें पिहानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बेटे अमन को मामूली चोटें आई हैं। कस्बा इंचार्ज राजेश सिंह मौके पर पहुंचे। घटना की जांच-पड़ताल की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.