देहरादून, जनवरी 1 -- देहरादून। आईएसबीटी मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार एक बुजुर्ग की मौत मामले में पटेलनगर कोतवाली में केस दर्ज हो गया है। पुलिस को दी गई तहरीर में चंद्रबनी खालसा निवासी सरोजनी देवी ने बताया कि उनके पति महावीर सिंह (67) बीते 29 दिसंबर को साइकिल से अपने काम पर जा रहे थे। इसी दौरान आईएसबीटी मोड़ पर ट्रक के चालक ने उन्हें लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। इसमें उनकी जान गई। इंस्पेक्टर पटेलनगर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। -- बाइक की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर घायल, आईसीयू में भर्ती देहरादून। कारगी चौक के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर पटेलनगर सीबीएस अध...