हमीरपुर, जनवरी 4 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। कानपुर-सागर नेशनल हाईवे पर शनिवार की देर रात कस्बे के अंदर रफ्तार के कहर ने जालौन निवासी डंपर चालक की जान ले ली। रात करीब 11.30 बजे डाकघर के बगल में कबरई की ओर जा रहा डंपर सामने से आ रहे गिट्टी लोड ट्रक की टक्कर लगने के बाद अनियंत्रित होकर रिहायशी मकान में घुस गया। इससे चालक की केबिन में दबकर मौत हो गई। जबकि मकान व इसमें संचालित गृहस्वामी का निजी क्लीनिक क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर लगने के दौरान ही डंपर चालक के एक हाथ का पंजा कटकर शरीर से अलग होकर हाईवे में जा गिरा। खलासी ने कूदकर जान बचाई। रात करीब 11.30 बजे कानपुर से कबरई की ओर रफ्तार से जा रहा एक खाली डंपर सामने से आ रहे गिट्टी लदे ट्रक से टकराने के बाद डाकघर के बगल में डॉ.बीएन सिंह गौतम के रिहायशी मकान में घुस गया। इस मकान के बाहर डॉ.गौतम नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.