चित्रकूट, अप्रैल 20 -- चित्रकूट। संवादददाता पहाड़ी थाना क्षेत्र स्थित सिंहपुर मुख्य मार्ग में कुचारम मोड़ के पास शनिवार की दोपहर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसकी मां व बुआ का बेटा गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनो घायलों को सीएचसी से प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। रेहुटा गांव के मजरा भोंदू का पुरवा निवासी बैजनाथ यादव का 28 वर्षीय बेटा राजवीर अपनी मां राजरानी व बुआ के बेटे सुंदरलाल निवासी रेहुटा के साथ शनिवाीर की दोपहर में बाइक से अपने ननिहाल हर्रा गांव जा रहा था। ननिहाल में 20 अप्रैल रविवार को वैवाहिक कार्यक्रम है। जिसमें सभी लोग शामिल होने जा रहे थे। कुचारम मोड़ के पास पहाड़ी की तरफ से जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे तीनों लोग गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.