मुजफ्फरपुर, जनवरी 30 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सरैया थाना क्षेत्र के बखरा स्थित बिजली विभाग के कार्यालय के समीप शुक्रवार की देर शाम एनएच-722 पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बड़ा सड़क हादसा हो गया। मुजफ्फरपुर से छपरा की ओर तेज गति से जा रहे ट्रक ने पीछे से ऑटो में जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे ऑटो पलट गया। इसके बाद अनियंत्रित ट्रक ने एक बाइक को भी चपेट में ले लिया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे में शहदानी गांव निवासी मिथिलेश कुमार साह के पुत्र रंजीत कुमार (20), छपरा जिले के परसा निवासी अभिषेक कुमार, मकेर की अमिता देवी, कृष्णा राय तथा एक अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला पार्षद प्रतिनिधि मो. रहमतुल्ला राइन मुन्ना ने स्थानीय लोगो...