लखनऊ, मई 15 -- गंगागंज पेट्रोल पम्प के पास बुधवार रात गोसाईंगंज से बाराबंकी जा रहे परिवार की कार में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में एक महिला की अस्पताल में मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। बारबांकी लोनी कटरा निवासी मजदूर रामचंद्र की रिश्तेदारी गोसाईंगंज सिफतनगर में है। रामचंद्र की पत्नी उर्मिला, बेटे अभिषेक, भतीजे अखिल, देवरानी निर्मला और पड़ोसी सुहानी के साथ सिफतनगर शादी समारोह में आए थे। देर रात लौटते वक्त गंगागंज पेट्रोल पम्प के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। बेकाबू कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। ड्राइवर अभिषेक समेत सभी लोग अंदर ही फंस गए। चीख-पुकार मचने पर पुलिस को सूचना दी गई। ग्रामीणों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल हादसे की सूचना मिलने पर रामचंद्र और उनके भाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.