गुमला, दिसम्बर 7 -- गुमला, प्रतिनिधि। घाघरा थाना क्षेत्र के नवडीहा के पास घाघरा-लोहरदगा राष्ट्रीय राजमार्ग 143 ए पर शनिवार देर शाम बॉक्साइट ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पति आशीष उरांव और पत्नी शांति देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल शांति देवी को सदर अस्पताल से रिम्स रांची रेफर किया गया,लेकिन रिम्स जाते समय उसकी मौत हो गई। घटना के समय आशीष उरांव अपनी पत्नी और चार वर्षीय बच्चे के साथ बाइक में लरंगो गांव जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक खेत में पलट गया। पति-पत्नी सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए,जबकि चार वर्षीय बच्चे को हल्की चोट लगी है और उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। स्थानीय लोगों ने घायल दंपति को तुरंत घाघरा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया।...