बलरामपुर, जनवरी 3 -- उतरौला, संवाददाता। स्थानीय तहसील क्षेत्र के गायडीह से बजाज शुगर मिल इटई मैदा गन्ना लेकर जा रहा एक ट्रैक्टर देवरिया-बिसंबरपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया। देवरिया बिसंबरपुर के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से गन्ना लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह चालक को बाहर निकाल उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक और ट्रैक्टर की आमने-सामने की टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर सड़क पर कई फीट तक घिसटते हुए पलट गया। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण व राहगीर तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। पलटे ट्रैक्टर के नीचे चालक दब गया, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.