हरिद्वार, मार्च 15 -- बहादराबाद, संवाददाता। बहादराबाद में पतंजलि योगपीठ के पास शनिवार दोपहर तीन बजे करीब एक कार को पीछे से ट्रक ने टक्टर मार दी। अनियंत्रित होकर कार रेलिंग तोड़कर कई फुट नीचे जा गिरी। लोगों ने शांतरशाह पुलिस को सूचना दी। टक्कर मारकर फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है। शांतरशाह पुलिस चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र गंगवाल ने बताया कि लगभग तीन बजे पतंजलि योगपीठ के पास शनिवार को फ्लाई ओवर पर एक कार को पीछे से ट्रक ने जोरदार टक्टर मार दी। अनियंत्रित होकर कार रेलिंग तोड़कर कई फुट नीचे जा गिरी। कार में सवार दम्पति में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, ट्रक ड्राइवर टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया,पुलिस ट्रक ड्राईवर की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.