औरैया, जनवरी 19 -- औरैया, संवाददाता। कुठौद जा रहे ऑटो में सोमवार शाम तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ऑटो सड़क पर पलट गया, जिससे उसमें बैठी सवारियों में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने घायलों को एंबुलेंस से जिला संयुक्त चिकित्सालय औरैया भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को शौ शैय्या जिला अस्पताल चिचौली रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार जनपद जालौन के भोलानगर कुठौद निवासी 40 वर्षीय ब्रजेश पुत्र रामगोपाल ऑटो चालक है। वह सोमवार शाम ऑटो में सवारियां भरकर औरैया से कुठौद जा रहा था। नैनापुर से पहले सीएनजी पंप के सामने पीछे से आए ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से ऑटो पलट गया और उसमें सवार मढ़ापुर निवासी 50 वर्षीय रामश्री पत्नी रामकुमार, 55 वर्षीय राजरानी पत्नी शिवराम, 60 वर्षीय गुंजा पत्नी पदम समेत जालौन के मजी...