जमुई, फरवरी 2 -- जमुई, निज संवाददाता जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कटौना पेट्रोलपंप के पास रविवार की सुबह 6:00 बजे तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा पर सवार एक महिला की मौत हो गई और चालक सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस कर्मीयों द्वारा मृतका महिला के शव को और सभी घायलों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टर ने प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया, जबकि घायल पांच महिलाओं का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मृतका महिला की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के गरसंडा गांव निवासी प्रकाश तांती की 45 वर्षीय पत्नी चंचली देवी के रूप में हुई है, जबकि घायलों में गरसंडा गांव निवासी चालक चानो तांती के पुत्र पिंटू तांती, जागेश्वर तांती की पत्नी जया देवी, अजीत तांती की पत्न...