कौशाम्बी, मार्च 8 -- अजुहा नगर पंचायत के भोला चौराहा के समीप शनिवार शाम मामूली विवाद के बाद एक बाइक सवार ट्रक की चाबी लेकर फरार हो गया। बीच सड़क पर ट्रक खड़ा होने के कारण प्रयागराज-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के एक लेन में करीब पांच किलोमीटर का जाम लग गया। इसकी वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लगभग 45 मिनट बाद पुलिस ने ट्रक को किसी तरह से किनारे कराकर आवागमन बहाल कराया। अजुहा सब्जी मंडी से सब्जी लोड करने के बाद ट्रक स्थानीय गल्ला मंडी जा रहा था। भोला चौराहा के समीप पहुंचने पर ओवरटेकिंग को लेकर एक बाइक सवार से ट्रक चालक की कहासुनी हो गई। इसके बाद बाइक सवार ट्रक की चाभी लेकर फरार हो गया। बीच सड़क पर ट्रक खड़ा होने से हाईवे के एक लेन में जाम लग गया। कानपुर की तरफ कनवार तक और प्रयागराज की ओर लोंहदा तक करीब पांच किमी वाहनों की कतार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.